पति समेत ससुराल वालों से परेशान होकर सुसाइड करने की कोशिश करने वाली युवती की सोमवार की रात को मौत हो गई। उसने प्रताड़ना और पिटाई से क्षुब्ध होकर पहले जहरीला पदार्थ खाया उसके बाद फांसी लगा ली थी। परिजनों ने उसको गंभीर हालत में नर्सिगहोम और फिर हैलट में एडमिट कराया था। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की तहरीर दी है।
2013 में हुई थी शादी
श्यामनगर में शिवा पार्क के पास रहने वाली नेहा शुक्ला की 14 फरवरी 2013 को बैंक कर्मी लव दुबे से शादी हुई थी। लव बनारस में एक ग्रामीण बैंक में कार्यरत है। आरोप है कि शादी के बाद नेहा को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। परेशान होकर नेहा मायके चली आई और पति के खिलाफ घरेलू हिंसा, गुजारा भत्ता समेत अन्य केस दाखिल किए। 22 अप्रैल को वो मुकदमे की तारीख पर कोर्ट गई थी, जहां उसका सामना पति और ससुर से हुआ था। आरोप है कि वो सुनवाई के बाद घर जा रही थी कि पति और ससुर ने उसे रोक कर पिटाई कर दी। पति और ससुर की हरकत से वो इतनी क्षुब्ध हो गई थी कि उसने घर जाकर फांसी लगा ली। मां उसे फंदे से उतारकर नर्सिगहोम ले गई। वहां से उसकी हालत सुधार न होने पर हैलट रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। Read more http://inextlive.jagran.com/kanpur/

No comments:
Post a Comment