Friday, 21 August 2015

शाहजहांपुर का सफर होगा सुहानापरिवहन निगम बरेली के पैसेंजर्स को बहुत जल्द ही दो और नई एसी बसों की सौगात दे रहा है. परिवहन निगम की ये एसी बसें शाहजहांपुर से चल कर वाया बरेली, मुरादाबाद होते हुए कौशाम्बी, दिल्ली तक जाएंगी. इसके पहले बरेली से शाहजहांपुर के लिए एक भी एसी बस नहीं थी. 

दो नई एसी बसें

शाहजहांपुर और दिल्ली के बीच दो नई एसी बसें चलनी हैं. अभी तक आगरा, कानपुर, पूरनपुर, पीलीभीत के ही लोगों को एसी बस की सुविधा थी. शाहजहांपुर और बरेली के बीच एक भी एसी बस नहीं थी. लोगों को साधारण और गोल्ड लाइन बसों पर ही डिपेंड रहना पड़ता था. लेकिन अब इस रूट के पैसेंजर्स भी एसी बस का लुफ्त उठा सकेंगे. ये बसें सुबह 9 बजे और रात 9 बजे शाहजहांपुर बस स्टेशन से छूटेंगी. http://inextlive.jagran.com/roadways-start-two-new-airconditioned-bus-89282

Source: Bareilly News

सिटी की रोड्स एलईडी से जगमगाएगी. इससे पॉवर की डिमांड घटेगी और नगर निगम का करोड़ों रुपए का बिजली का बिल भी बचेगा. स्ट्रीट लाइट्स में सोडियम बल्ब, ट्यूबलाइट की जगह सीएफएल के यूज को लेकर गुरूवार को नगर निगम ऑफिसर्स ने केस्को ऑफिसर्स के साथ मीटिंग भी की. 
 
35 करोड़ का आया बिल

नगर निगम के शहर में 70 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइट प्वाइंट हैं. जिन पर नगर निगम ने सोडियम फिटिंग, ट्यूब लाइट, हाईमास्ट लाइट आदि लगा रखी है. इसके चलते नगर निगम को पिछले साल करीब 35 करोड़ रुपए का बिल चुकाना पड़ा था.

50 फीसदी बचेगी बिजली

केस्को ऑफिसर्स की मानें तो सोडियम फिटिंग में लगने वाले बल्ब व ट्यूबलाइट की जगह अगर नगर निगम सीएफएल लगाता है तो कम से 50 परसेंट की बिजली की बचत होगी. नगर निगम का बिजली का बिल भी घटकर लगभग आधा हो जाएगा. इससे नगर निगम के 81 हजार स्ट्रीट लाइट के जलाने पर सिटी में एकदम से बढ़ने वाला पॉवर लोड भी कम हो जाएगा. http://inextlive.jagran.com/roads-would-brighten-from-led-89302

Source: Kanpur News

ADA Builders Cocus Exposed In Agra

एडीए में विभिन्न रिहायशी प्रोजेक्ट्स की फाइल खंगाल रहे सुप्रीम कोर्ट अनुश्रवण समिति के सदस्य डीके जोशी के अवलोकन में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. नियमों को ताक पर रखकर किए गए नक्शे पास से एडीए अधिकारियों और बिल्डर्स के गठजोड़ का भी खुलासा हुआ है.

आरटीआई से मिला मौका

सुप्रीम कोर्ट की अनुश्रवण समिति के सदस्य डीके जोशी ने आरटीआई के तहत एडीए से कई सूचनाएं मांगी थीं. यह प्रकरण राज्य सूचना आयोग के पास पहुंच गया. वहां पर एडीए ने जिन के संबंध में सूचना मांगी गई थी, उनके संबंध में खुद अपील कर्ता से परीक्षण करने के लिए अनुरोध किया, जिस पर अपील कर्ता राजी हो गए. दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर आयोग ने तिथि निर्धारित करते हुए 19, 20 और 21 अगस्त को उन सभी फाइलों का परीक्षण करने का मौका दिया. 

बगैर 143 के ही बना डाली बिल्डिंग

फाइलों की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. जानकारी हुई कि एक व्यक्ति ने मौजा रजरई में करीब 20 एकड़ कृषि भूमि दो फर्मो के नाम से खरीदी. जिसपर एक इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने बिल्डिंग खड़ी कर दी. http://inextlive.jagran.com/ada-builders-cocus-exposed-in-agra-89268

Source: Agra News

Attempt To Suicide In Allahabad Collectorate

गांव के दबंगों के कब्जे अपने पूर्वजों की जमीन बचाने के लिए घूरपुर के वृद्ध पत्तेलाल ने डीएम से लेकर एसएसपी तक के दरबार में गुहार लगाई, लेकिन कहीं से भी उसे न्याय नहीं मिला. थक हार कर बुजुर्ग गुरुवार को दोपहर में अपनी बेटी के साथ कलेक्ट्रेट कैंपस में पहुंचा और डीएम ऑफिस के सामने अपने उपर मिट्टी का तेल डाल लिया. फिर क्या था कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया.

दबंग बनवा रहा घर

घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव के रहने वाले बुजुर्ग पत्तेलाल की गांव में ही आराजी नं. 724 रकबा 0.285 की जमीन है, जिस पर गांव के ही कुछ दबंग कब्जा कर अवैध निर्माण करा रहे हैं. पत्तेलाल और उसके परिवार ने जब अवैध कब्जा कर किए जा रहे निर्माण का विरोध किया तो उसके पूरे परिवार को पीटा गया. http://inextlive.jagran.com/attempt-to-suicide-in-allahabad-collectorate-89271


'डर्टी' दून को क्लीन बनवाएंगे 'महामहिम'

स्टेट कैपिटल और व‌र्ल्ड लेवल की टूरिज्म इमेज रखने वाले देहरादून में रात-दिन गंदगी का फैले रहना अब महामहिम यानि गर्वनर डा. कृष्णकांत पाल को भी बुरा लगने लगा है. गर्वनर ने 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में शामिल 28 राज्यों की राजधानियों में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और हरिद्वार की स्थिति पर फ्राइडे को गहरी चिंता प्रदर्शित करते हुए इसे क्लीन बनाने का बीड़ा उठाया. उन्होंने इन दोनों सिटीज के गंदे एरिया चिन्हित कर उन्हें प्रतिष्ठित सार्वजनिक और निजी संस्थानों के सहयोग से संवारने का निर्णय लिया.

संस्थानों के अधिकारियों से की रिक्वेस्ट

गर्वनर ने इसके अंतर्गत चरणबद्ध और योजनाबद्ध रूप से कार्य करने के लिए राजधानी देहरादून और तीर्थ नगरी हरिद्वार को प्राथमिकता पर लिया है. उन्होंने ओएनजीसी, बीएचईएल. हरिद्वार, एसबीआई जैसे प्रतिष्ठित सार्वजनिक व निजी संस्थानों के शीर्ष अधिकारियों सहित सिडकुल तथा नगर निगम देहरादून के एमएनए के साथ फ्राइडे को बैठक की. http://inextlive.jagran.com/gfdgdfgdfg-88710

Source: Dehradun News

Gulriha Is On Target Of Scamp

गुलरिहा थाना एरिया इन दिनों लुटेरों के निशाने पर है. एरिया में लुटेरों ने आतंक मचा रखा है. इस रूट पर महराजगंज से आने व्यापारी आए दिन लुटेरों का टारगेट बन रहे हैं, लेकिन पुलिस अब तक हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है. थर्सडे को एक बार फिर बेखौफ लुटेरों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को अपना निशाना बनाया. वसूली करके लौटते समय नरहापुर के पास पिस्टल सटाकर शातिरों ने उससे 35 हजार रुपए लूट लिए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी और आस-पास के लोगों से पूछताछ की. उन्होंने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. 

वसूली करके लौट रहा था कर्मचारी

माइक्रो फाइनेंस कंपनी कर्मचारी अंगद थर्सडे मॉर्निग 10 बजे वसूली के लिए निकला. वह 11 बजे वसूली कर गुलरिहा बाजार के लिए जाने लगा. इस बीच पीछे से आ रहे बाइक से आ रहे तीन युवकों ने उसके सामने अपनी बाइक रोक दी. http://inextlive.jagran.com/gulriha-is-on-target-of-scamp-89222


मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर क्ख् जवाहरनगर में हाजी वसीमुल्लाह के घर के सामने संपत्ति विवाद में महिला अमीना खातून (भ्भ्) की अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी, जब वह घर की कमरे के सामने कुर्सी में बैठी हुई थी. उसे सलमान हासीम, शेख वसीम, बबलू और रेयाज इंडिगो कार से टाटा मुख्य अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. सलमान हासिम वहीं रह गया जबकि उसके सहयोगी कार लेकर भाग निकले. घटना गुरुवार की शाम करीब छह बजे की है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद किया है. 

जुबिली पार्क तक जीवित थी महिला 

मृतका की बेटी सितारा परवीन जवाहरनगर रोड नंबर चौदह में रहती है. पुलिस ने हत्या के मामले में मृतका के भाई वसीमुल्लाह, एक महिला और मृतका को अस्पताल लेकर जाने वाले बिल्डर आसिफ के पुत्र सलमान हासिम से पूछताछ कर रही है. मृतका की पुत्री ने पुलिस को बताया संपत्ति विवाद में ही उसकी मां की हत्या की गई है. http://inextlive.jagran.com/a-woman-murdered-in-mango-jamshedpur-89292





Theft In Lanka

शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. वहीं पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है. लंका के राजेंद्र विहार कालोनी में डीएलडब्ल्यू में कार्यरत महिला के घर बुधवार की रात घुसे चोरों ने आलमारी में रखी छह लाख रुपये की ज्वेलरी को पार कर दिया. 

गुरुवार को जब चोरी का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंच छानबीन की. लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की. 

डीएलडब्ल्यू में कार्यालय अधीक्षक सितारा शुक्ला के पति राजेन्द्र दत्त शुक्ला की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है. http://inextlive.jagran.com/theft-in-lanka-89236

Source: Varanasi News

Trauma Will Be Provide Microbiology Examine 24 Hrs

ट्रॉमा में 24 घंटे माइक्रोबायोलॉजी की जांचकिंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में 24 घंटे माइक्रोबायोलॉजी की जांचे हो सकेंगे. अभी तक माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में ही ये जांच होती थी वह भी सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच. उसके बाद अगर किसी को जांच करानी है तो अगले दिन का इंतजार करे या फिर प्राइवेट पैथोलॉजी से जांच कराए. 

होती है पैथोलॉजी जांच

अभी तक ट्रॉमा सेंटर में सिर्फ पैथोलॉजी सर्विसेज ही 24 घंटे उपलब्ध थी. लेकिन माइक्रोबायोलॉजी की सुविधा उपलब्ध नहीं थी. इस समय ट्रॉमा सेंटर में डेंगू, मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों के भी मरीज आते हैं. http://inextlive.jagran.com/trauma-will-be-provide-microbiology-examine-24-hrs-89312

Source: Lucknow News

Cbse Give Digital Certificate From This Year

स्टूडेंट्स को डिजिटल सर्टिफिकेटअब सीबीएसई के स्टूडेंट को अपने सर्टिफिकेट के खोने का या खराब होने का डर नहीं सताएगा. सीबीएसई ने स्टूडेंट की इस बड़ी समस्या का एक बेहतर हल निकाल लिया है. स्टूडेंट को डिजिटल फॉर्मेट में सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने का सीबीएसई ने फैसला लिया है, जिसके तहत बोर्ड पास करने वाले स्टूडेंट को इस साल से डिजिटल सर्टिफिकेट ही मिलेंगे. 

लागू होगा बदलाव 

सीबीएसई का यह बड़ा बदलाव इसी साल से होने जा रहा है. जल्द ही स्टूडेंट डिजिटल फॉर्मेट में हाईस्कूल व इंटर के सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए जाएंगे. सूत्रों के अनुसार बोर्ड की ओर से यह व्यवस्था इसी सत्र से 2015 में हाईस्कूल व इंटर का एग्जाम देने वाले तमाम स्टूडेंट को डिजिटल फॉर्मेट में सर्टिफिकेट दिए जाएंगे.

ऐसे मिलेगा लाभ 

सीबीएसई की इस नई योजना के लिए बोर्ड की तरफ से हर स्टूडेंट को एक कोड व पासवर्ड दिया जाएगा. इसका प्रयोग कर स्टूडेंट अपने सर्टिफिकेट को पूरी सेफ्टी के साथ रख पाएंगे. http://inextlive.jagran.com/cbse-give-digital-certificate-from-this-year-89286

Source: Meerut News

Doctors Strike Postpond After Meeting Of BHASA

25 तक डॉक्टर्स की मेरिट लिस्ट होगी पब्लिशबिहार में डॉक्टरों की नियुक्ति का मामला जल्द सुलझने वाला है. बीपीएससी सूत्रों ने बताया कि 25 अगस्त तक डॉक्टरों की मेरिट लिस्ट पब्लिश की जाएगी. 

इसके बाद नियुक्तिपत्र दे दिया जाएगा. बुधवार की देर रात चीफ सेक्रेटरी अंजनी कुमार सिंह के साथ कांट्रेक्ट डॉक्टरों और भासा के प्रतिनिधियों की मीटिंग हुई. जिसमें डॉक्टरों ने गवर्नमेंट को 23 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है. इसमें डॉक्टरों की नियुक्ति, डायनेमिक एसीपी आदि मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है. 

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के महासचिव डॉ रंजीत कुमार ने कहा कि मीटिंग सकारात्मक रही. चीफ सेक्रेटरी अंजनी कुमार सिंह ने डॉक्टरों की लंबित मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया. इसमें भासा सहित डॉक्टरों के छह विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे. http://inextlive.jagran.com/doctors-strike-postpond-after-meeting-of-bhasa-89215

Source: Patna News

Naxali Chandan Was Equivalent To Kundan Pahan

दुलमी मुठभेड़ में मारा गया माओवादी अड़की का एरिया कमांडर चंदन मानकी उर्फ कालिका सिंह मुंडा पढ़ाई में कमजोर था, लेकिन एके-ब्7 चलाने में वह माहिर था. सिर्फ 7वीं तक पढ़ाई करनेवाला चंदन कुंदन पाहन की तरह ही नाम कमाना चाहता था. इसलिए वह एक दिन कुंदन के दस्ते में शामिल हो गया. उसे अपने अचूक निशाने और दस्ता के मेंबर्स के लगातार पुलिस गिरफ्त में आने का फायदा मिला.

साल भर कुंदन दस्ते से अलग रहा

बताया गया कि पढ़ाई के लिए चंदन के पिता अनंत सिंह मुंडा ने उसे बचपन में ही मामा के घर भेज दिया था. वह अपने मामा के पास जाकर पढ़ाई तो शुरू किया, लेकिन उसे पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था. http://inextlive.jagran.com/naxali-chandan-was-equivalent-to-kundan-pahan-89262

Source: Ranchi News


Wednesday, 19 August 2015

क्राइम ब्रीफ

पुलिस ने पकड़ा चार चोर 

रोहनिया पुलिस ने सोमवार को चार चोरों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर पिछले माह राजातालाब में बीडीओ ऑफिस और प्राइमरी स्कूल से चुराए गए दो कंप्यूटर सिस्टम, इंवर्टर के साथ भारी संख्या में चोरी का सामान और 15 हजार रुपये कैश बरामद हुआ. पकड़े गए चोरों में रोहनिया निवासी शिवपूजन, चंदौली का जितेंद्र पटेल, रोहनिया का पिंकू पटेल और बड़ागांव का शान अंसारी हैं. 

स्कूल गई छात्रा गायब, रिपोर्ट दर्ज 

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव निवासी हुबलाल बिन्द की बेटी कंचन (17 वर्ष) गत 14 अगस्त को स्कूल गई लेकिन घर नहीं लौटी. खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो पिता ने मंगलवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है. 

दबंगई पर पब्लिक ने की धुनाई 

भेलूपुर थाना क्षेत्र के रविन्द्रपुरी रोड पर मंगलवार को प्राइवेट हॉस्पिटल की एम्बुलेंस तेज गति से जा रही थी. सड़क पर पानी लगा होने के कारण सामने घाट निवासी बाइक सवार पर छींटा पड़ गया. http://inextlive.jagran.com/brif-89041

Source: Varanasi News

Carry Over Exam In Seven Centers

उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी का स्पेशल कैरी ओवर एग्जाम 25 अगस्त से शुरू हो रहा है. इस एग्जाम के लिए यूनिवर्सिटी ने सात सेंटर्स बनाए हैं. कैरी ओवर एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बुधवार को समाप्त हो रही है. कॉलेज प्रशासन परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी निर्धारित फीस के साथ 20 अगस्त तक जमा कराना है. इस संबंध में यूपीटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो.बीएन मिश्र ने कॉलेजों को निर्देश भेज दिए हैं. यूनिवर्सिटी ने कैरी ओवर एग्जाम के लिए डिटेल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. 

डिटैन्ड स्टूडेंट्स को नहीं मिलेगा मौका 

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने डिटैन्ड स्टूडेंट्स को इस स्पेशल कैरी ओवर एग्जाम में शामिल किए जाने से साफ इनकार कर दिया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि स्टेट भर में करीब 200-250 डिटैन्ड स्टूडेंट्स हैं. जिन्हें क्लास में उपस्थिति कम होने के कारण एग्जाम से रोका किया है. http://inextlive.jagran.com/carry-over-exam-in-seven-centers-89075

Source: Lucknow News


Two Lakh Loot By Oil Traders

मेरठ दिन-प्रतिदिन लूटेरों का अड्डा बनता जा रहा है. नौचंदी थाना क्षेत्र में तेल व्यापारी मर्डर के बाद लूट की घटना अभी ठंडी नहीं हुई थी कि बदमाशों ने दूसरी घटना को अंजाम दे डाला. लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित ताला फैक्ट्री के निकट बाइक सवार बदमाशों ने घी व तेल व्यापारी पर पिस्टल से गोलियां बरसाकर दो लाख का कैश लूट लिया. इसके बाद बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए. लूट की सूचना पाकर एसपी सिटी व सीओ भी आनन-फानन में थाना लिसाड़ी गेट पहुंचे और मामले की जानकारी ली. 

ये है मामला

इंद्रा नगर निवासी गणेश तेल का व्यापारी है, जिसकी सदर बाजार में दुकान है. बताया गया कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वह प्रत्येक सप्ताह की तरह जगदीश प्रसाद एंड संस कंपनी की कलेक्शन पेमेंट लेकर हापुड़ होते हुए सदर जा रहा था.

बाइक में टक्कर मारकर गिराया

इसी बीच गणेश जैसे ही हापुड़ रोड स्थित ताला फैक्टरी के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार तीन युवकों ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते वह गिर गया. इसके बाद उसे डराने के लिए उन्होंने पिस्टल एक के बाद एक तीन फायर किए. उसके बाद हाथ से जबरन रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए, जिसमें दो लाख रुपए कैश रखे थे. http://inextlive.jagran.com/two-lakh-loot-by-oil-traders-89008

Source: Meerut News

Barmeshwar Mukhiya Is Responsible For Narsanhar Said Pappu Yadav

स्टिंग में बेनकाब हुए कई 'खास' चेहरेरणवीर सेना के संरक्षक माने जाने वाले बरमेश्वर मुखिया की हत्या के बाद वर्तमान में केंद्र में मंत्री और बिहार भाजपा के एक बड़े नेता ने कहा था कि आज देश के दूसरे गांधी की हत्या हुई है. एक बार फिर बरमेश्वर मुखिया का नाम बिहार में हुए नरसंहारों के मास्टर माइंड के रूप में सामने आया है. एक निजी वेबसाइट ने बिहार में क्99ब् से ख्000 के बीच हुए छह नरसंहारों पर स्टिंग किया. यह स्टिंग ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा है. इस स्टिंग में बिहार भाजपा समेत देश के भी कुछ अन्य बड़े नेताओं का नाम भी सामने आया है. चुनावी माहौल में आए इस स्टिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इस हमाम में सब नंगे हैं. 

नरसंहारों के मास्टर माइंड

स्टिंग में इस बात का खुलासा हुआ है कि तमाम नरसंहारों की योजना बरमेश्वर मुखिया ही बनाया करते थे. यही नरसंहारों के मास्टर माइंड थे. स्टिंग में रणवीर सेना के छह कमांडर इस बात को स्वीकार करते नजर आ रहे हैं कि किस तरह उन्होंने बथानी टोला, लक्षमणपुर बांथे, शंकरबीघा, मियांपुर, एकबारी और सरथुआ के नरसंहारों को अंजाम दिया है. इन छह नरसंहारों में कुल क्77 लोगों की जाने गयी थीं. इसमें स्त्री, पुरुष और बच्चे भी थे. इन छह नरसंहारों के मुख्य आरोपी चंद्रेश्वर, प्रमोद सिंह, भोला सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सिद्धनाथ सिंह और रविंद्र चौधरी ने यह स्वीकार किया कि उनलोगों ने इन नरसंहारों को अंजाम दिया है. उनके इन कारनामों पर फिल्म बनेगी यह जानकर उन्होंने स्टिंग में पूरी डिटेल से बताया कि किस तरह रणवीर सेना के लोगों ने नरसंहारों को अंजाम दिया और यहां तक कि प्रेगनेंट औरतों तक को नहीं छोड़ा. http://inextlive.jagran.com/barmeshwar-mukhiya-is-responsible-for-narsanhar-said-pappu-yadav-88997

Source: Patna News

Ssp Of Ranchi Injured In Naxali Firing In Dulmi Area

एसएसपी को लगी गोली, जवान शहीदखूंटी जिले के रांची-खूंटी रोड पर स्थित दुलमी के पास नक्सलियों ने रांची एसएसपी के एसयूवी वाहन पर हमला कर दिया. इस हमले में एसएसपी प्रभात कुमार की दाहिने बांह में गोली लगी, जबकि ड्राइवर रुमुल सवैया शहीद हो गए. नक्सली की गोली से घायल एसएसपी को इलाज के लिए मेडिका हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. इधर, पुलिस की जवाबी हमले में सब जोनल कमांडर चंदन मारा गया. एसएसपी को गोली लगने की जानकारी मिलने के बाद उनकी पत्नी और परिजनों के अलावा मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव राजीव गौबा, डीजीपी डीके पांडेय, एडीजी ऑपरेशन एसएन प्रधान, आइजी सीआइडी संपत मीणा और अन्य वरीय अधिकारी मेडिका अस्पताल पहुंचकर एसएसपी का हालचाल लिया.

ऐसे हुआ हमला 

एसएसपी प्रभात कुमार को मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि रांची-खूंटी बॉर्डर कुंदन पाहन का दस्ता मौजूद है. दस्ते में 40 से 50 नक्सली हैं. ऐसे में एसएसपी अपने ड्राइवर, बॉडीगार्ड और सीआरपीएफ जवानों के साथ नक्सलियों से मोर्चा लेने के लिए कूच कर गए. जैसे ही एसएसपी की एसयूवी कार (जेएच 01 एवी 7176) दुलमी पहुंची, नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी. जबतक पुलिस पोजिशन लेती, नक्सलियों की एक गोली एसएसपी को जा लगी. एसएसपी पर हमला होता देख बॉडीगार्ड फैजल और चंदू ने गोलियां चलानी शुरु कर दी. दोनों ओर से हो रही गोलीबारी के दौरान जहां एसएसपी के ड्राइवर शहीद हो गए, वहीं एक गोली फैजल के जांघ में भी लग गई. मंगलवार की शाम पांच बजे की यह घटना है. http://inextlive.jagran.com/ssp-of-ranchi-injured-in-naxali-firing-in-dulmi-area-89062

Source: Ranchi News

Tuesday, 18 August 2015

Incrochment Demolishment

अब नहीं होगा मुट्ठीगंज में जलभरावइंक्रोचमेंट हटाने और नाला-नाली को खुलवाने पहुंची नगर निगम की टीम पर संडे को पब्लिक ने हमला किया तो नगर निगम की टीम भी टूट पड़ी. नगर निगम का रवैया देख पब्लिक नरम पड़ गई. मंडे को निगम की टीम ने मुट्ठीगंज एरिया में लक्ष्मीनारायण रोड पर वर्षो पुराने नाले को खोजा और फिर उसे साफ कराया.

अब नहीं होगा जलभराव

संडे को नगर निगम ने मुट्ठीगंज के लक्ष्मीनारायण रोड से रामभवन चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ नाले और नालियों से इंक्रोचमेंट हटाया था, लेकिन मलबा नहीं साफ हो सका था. सोमवार की सुबह बारिश होने के बाद मलबे की वजह से मुट्ठीगंज में जलभराव हो गया. करीब दस बजे नगर निगम की टीम पहुंची और नाले-नालियों को साफ किया गया. मलबा हटाने के साथ ही वर्षो पुराने नाले को खोला गया, जो इंक्रोचमेंट की वजह से पूरी तरह से ढक गया था. http://inextlive.jagran.com/incrochment-demolishment-88901


'डर्टी' दून को क्लीन बनवाएंगे 'महामहिम'

स्टेट कैपिटल और व‌र्ल्ड लेवल की टूरिज्म इमेज रखने वाले देहरादून में रात-दिन गंदगी का फैले रहना अब महामहिम यानि गर्वनर डा. कृष्णकांत पाल को भी बुरा लगने लगा है. गर्वनर ने 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में शामिल 28 राज्यों की राजधानियों में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और हरिद्वार की स्थिति पर फ्राइडे को गहरी चिंता प्रदर्शित करते हुए इसे क्लीन बनाने का बीड़ा उठाया. उन्होंने इन दोनों सिटीज के गंदे एरिया चिन्हित कर उन्हें प्रतिष्ठित सार्वजनिक और निजी संस्थानों के सहयोग से संवारने का निर्णय लिया.

संस्थानों के अधिकारियों से की रिक्वेस्ट

गर्वनर ने इसके अंतर्गत चरणबद्ध और योजनाबद्ध रूप से कार्य करने के लिए राजधानी देहरादून और तीर्थ नगरी हरिद्वार को प्राथमिकता पर लिया है. उन्होंने ओएनजीसी, बीएचईएल. हरिद्वार, एसबीआई जैसे प्रतिष्ठित सार्वजनिक व निजी संस्थानों के शीर्ष अधिकारियों सहित सिडकुल तथा नगर निगम देहरादून के एमएनए के साथ फ्राइडे को बैठक की. गर्वनर डा. पाल ने प्रत्येक प्रतिष्ठान से अपेक्षा की कि वे दोनों शहरों के आइडेंटिफाइड एरियाज को गोद लेकर क्लीन बनवाएं. http://inextlive.jagran.com/gfdgdfgdfg-88710

Source: Dehradun News



Thursday, 6 August 2015

Interesting Story Of Four Saints Who Become Criminals In India

शर्मनाक! ये चार धर्मगुरु, जो खुद को बताते हैं 'भगवान' लेकिन करतूतों से हैं 'शैतान'(1) सच्‍िचदानंद गिरी
इन दिनों सच्‍चिदानंद गिरी को लेकर काफी बहस चल रही है। इलाहाबाद में महामंडलेश्‍वर बने सच्‍चिदानंद गिरी का असली नाम सचिन दत्‍ता है। जो शराब कारोबारी थे और नोएडा में वे बार और पब का बिजनेस करते थे। इसके अलावा उनका बालाजी कंस्‍ट्रक्‍शन नाम से एक रीयल इस्‍टेट का बिजनेस भी है। यही नहीं उनके पिता रातेंद्र दत्‍ता एसडीओ पद से रिटायर हो चुके हैं और उनका बिजनेस संभालते हैं। फिलहाल सच्‍चिदानंद पर पंजाब और हरियाणा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी और जमीन हड़पने का मामला भी सामने आया है। ऐसे में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने उन पर नासिक कुंभ के पहले शाही स्‍नान में भाग लेने पर बैन लगा दिया है।

(2) राधे मां :-
पंजाब के मिडिल क्‍लॉस फेमिली से जन्‍मीं राधे मां भी कुछ साफ-सुथरी नहीं है। उनका असली नाम सुखविंदर है जबकि घर वाले प्‍यार से बब्‍बो कहते थे। परिजनों की मानें तो राधे मां को बचपन से ही पूजा-पाठ में दिलसच्‍पी थी। और उनके अंदर कुछ दैवीय शक्‍ितयां भी थीं। लेकिन धीरे-धीरे समय बीतता गया और जब वह शादी लायक हुईं तो घरवालों ने सरदार मोहन सिंह से उनका विवाह कर दिया। उस समय उनका वैवाहिक जीवन काफी नॉर्मल था लेकिन जब उनकी मुलाकात श्रीश्री 1008 महंत रामदीन दास से हुई तो उनकी जिंदगी में बदलाव आया। फिर समय बीतता गया और आज उनके हजारों भक्‍त बन गए। उनका दरबार सजने लगा और फिर नए खुलासे सामने आए। राधे मां के ऊपर मानिसक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगा है। जिसके चलते अखाड़ा परिषद ने उनके ऊपर भी शाही स्‍नान पर रोक लगा दी है।  See more - http://inextlive.jagran.com/interesting-story-of-four-saints-who-become-criminals-in-india-201508060005


Karate Championship Will Be Held In Raipur

कराटेकार 15 को रायपुर में दिखायेंगे दम
6वीं क्यू स्तरीय जेकेएआई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप रायपुर में 15 से 17 अगस्त तक आयोजित की जाएगी. इस चैंपियनशिप में झारखंड के 16 कराटेकार भाग लेंगे. इस चैंपियनशिप में तीन दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा. प्रशिक्षण शिविर को जापान से आए महिला कराटे प्रशिक्षण सेंसाई योको हिरीयामा भारत के जेकेए इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर सेंसाई आनंद रत्ना, जेकेए इंडिया के चेयरमैन सेंसाई अनिल सिन्हा के द्वारा संचालित किया जाएगा. प्रशिक्षण के बाद ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा की परीक्षा, राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक, परीक्षक, जज, रेफरी के साथ-सथ क्यू राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप जापान से आए हुए प्रशिक्षक की देख रेख में संपन्न होगी. झारखंड की टीम 14 अगस्त को चक्रधरपुर से रायपुर के लिए हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से रवाना होगी. 

चुनी गयी टीम 

स्वाति गुप्ता, रीतिका देवगम, सामु तियु, सन्नी पुरती, युवराज ¨सकू, क्रिस्टीनी तामसोय, रघुनाथ तुबिद, अंकित कुमार सामड, भाग्यलक्ष्मी सवैया, रीना भारती सवैया, सोनिया ¨सकू, बिरसा बिरुली, मान सिंह पुरती, योगेश चावला, टीम मैनेजर सेंसाई अमरेश अनीष एवं टीम कोच सेंसाई पंकज कुमार सिंह होंगे. रायपुर में होने वाली 6वीं क्यू स्तरीय जेकेएआई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में टीम की अच्छी सफलता के लिए जेकेए इंडिया झारखंड के चेयरमैन मुकुंद रूंगटा, घनश्याम गागराई, संरक्षक फादर अगस्टीन कुल्लू आदि ने शुभकामनाएं दीं. See more - http://inextlive.jagran.com/karate-championship-will-be-held-in-raipur-87641


Train Accident

21 मार्च 2015 को रायबरेली के बछरावां रेलवे स्टेशन के पास जनता एक्सप्रेस के चार कोच डीरेल हो गए थे. 38 लोगों की जान चली गयी थी. 

-25 मई 2015 को कौशांबी के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास मूरी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. 25 पैसेंजर मारे गए थे, जबकि 300 से ज्यादा पैसेंजर्स इंजर्ड हुए थे.

-26 मई 2014 की सुबह चुरेब रेलवे स्टेशन के पास गोरखधाम एक्सप्रेस डीरेल हो गई थी. ट्रेन मेन लाइन से लूप लाइन की ओर मुड़ गई और उस पर पहले से खड़ी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी

-30 सितंबर 2014 की देर रात गोरखपुर के नंदानगर में दो ट्रेनों लखनऊ-बरौनी और कृषक एक्सप्रेस के बीच टक्कर हो गई थी. इस एक्सिडेंट में 14 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.  See more - http://inextlive.jagran.com/train-accident-87608

Source: Varanasi News

Death Is A Last Option Bcs I M A Unsucessful Man

पुलिस भर्ती में नाकाम रहने पर युवक ने जहर खायामैनें दो बार पुलिस भर्ती का एग्जाम दिया लेकिन, हर बार नाकाम रहा. मैं अपनी पूरी जिंदगी में असफल रहा, इसलिए खुदकुशी कर रहा हूं..इसमें किसी का दोष नहीं है..सुसाइड नोट में बस इन्हीं चंद लाइन्स को लिखने के बाद काकोरी निवासी गंगा प्रसाद (26) ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. सरोजनीनगर के चतौली जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. 

सोमवार दोपहर निकला था घर से

काकोरी के ग्वालपुर बड़ा गांव निवासी जानकी प्रसाद यादव पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड हैं. वह अपनी वाइफ और तीन बेटों गंगा प्रसाद, लवकुश और राजू के साथ रहते थे. गंगा प्रसाद यादव सोमवार की दोपहर करीब 2.30 बजे बाइक पर सवार होकर घर से निकला. देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनाें ने उसकी तलाश शुरू की.  See more - http://inextlive.jagran.com/death-is-a-last-option-bcs-i-m-a-unsucessful-man-87671

Source: Lucknow News

मेयर की प्रतिष्ठा बना स्मार्ट सिटी का सवालस्मार्ट सिटी का मामला मेयर और भाजपा लॉबी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनता जा रहा है. मेरठ को स्मार्ट सिटी की रेस में पिछड़ता देख मेयर ने हाईकोर्ट में मामला घसीटने की तैयारी शुरू कर दी है. बुधवार को मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कानूनविदों की मामले को लेकर विधिक राय जानी. इसके साथ मेयर ने पार्टी के प्रतिनिधियों से भी विचार विमर्श कर प्रधानमंत्री से मिल अपना हक मांगने की बात कही.

पीएम से मांगेंगे अपना हक

बुधवार को मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने गंगानगर स्थित कैंप कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से स्मार्ट सिटी को लेकर विचार विमर्श किया. मेयर ने कहा कि स्मार्ट सिटी पर राजनीतिक संकट के बादल मंडरा रहे हैं. ऐसे में और अधिक प्रयास कर शहर को हर सूरत में स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाया जाएगा. मेयर ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ पीएम से मिलकर अपना हक मांगने की बात कही.See more - http://inextlive.jagran.com/smart-city-is-prestige-issue-for-mayor-in-meerut-87658

Source: Meerut News

101 Years Completion Of Electric Signal Doodle Changed On Wednesday

इलेक्ट्रिक सिग्नल के 101 साल पूरे होने पर बदला डूडलइलेक्ट्रिक सिग्नल के क्0क् साल पूरे होने पर बुधवार को गुगल ने कमाल का डूडल बनाया है. गुगल खोलते ही डूडल पर दौड़ती भागती गाडि़यां दिखती है जो सिग्नल के रेड होने पर रुक जाती हैं और हरा होते ही सड़क पर फर्राटे भरने लगती हैं. गुगल ने पुराने जमाने के कार को एनिमेटेड डूडल पर बनाया है जिसमें गूगल लिखी छह कारें ट्रैफिक सिग्नल पर आकर रुक रही हैं और आगे बढ़ती दिखाई दे रही हैं. 

ट्रैफिक लाइट का इतिहास

ट्रैफिक सिग्नल से हमारी मुलाकात दिनभर में न जाने कितनी बार होती है. सड़क के सिग्नल पर जब रेड लाइट यानी लाल रंग की लाइट जलती है तो आप अपने वाहन को रोक देतें हैं, उसके बाद पीला और फिर हरे रंग की लाइट जलने के बाद तेजी से आगे निकल जाते हैं, पर क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ट्रैफिक लाइट का इजाद कैसे हुआ और सबसे पहले इसे कहां लगाया गया था? इसके पीछे बेहद दिलचस्प कहानी है .इलेक्ट्रिक ट्रैफिक सिग्नल को एक अमेरिकी पुलिसमैन लेस्टर वायर ने सबसे पहले क्9क्ख् में बनाया था और इसका सार्वजनिक रूप से इस्तेमाल भ् अगस्त क्9क्ब् को किया गया. लेस्टर वायर ने रोड पर फर्राटे भर रहे वाहनों को रोकने के लिए लाल और रवाना होने का संकेत देने के लिए हरी लाइट का इस्तेमाल किया था. पांच अगस्त को अमेरिकी ट्रैफिक सिग्नल कंपनी ने ओहियो में ईस्ट क्0भ्वीं स्ट्रीट और इयूक्लाइड एवेन्यु पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए थे.

ट्रैफिक कंट्रोल के लिए हाथ का प्रयोग

जब इलेक्ट्रिक सिग्नल नहीं हुआ करते थे, तब पुलिस ऑफिसर वाहनों को नियंत्रित करने के लिए अपने हाथों का प्रयोग करते थे. इसके बाद सन् क्9ख्0 में वायर ट्रैफिक सिस्टम इस्तेमाल किया जाने लगा और इसमें एक घंटी लगाई गई, जिसे बजाकर यह संकेत दिया जाता था कि लाइट ग्रीन या रेड होने वाली है. इसके बाद घंटियों की जगह कुछ दिन बाद एम्बेर लाइट लगा दी गई और तब से लेकर आज तक ट्रैफिक सिग्नल पर यह प्रणाली इस्तेमाल की जा रही है. हालांकि अभी भी कई शहर में ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस मौजूद होते हैं जो अपने हाथ का इस्तेमाल करते हैं या अपने हाथ में लाल व हरी लाइट वाली स्टीक लेकर ट्रैफिक कंट्रोल करते हैं. See more - http://inextlive.jagran.com/101-years-completion-of-electric-signal-doodle-changed-on-wednesday-87561

Source: Patna News

Six Named FIR In Case Of Killing

हत्या मामले में छह नामजद समेत 25 अन्य पर एफआईआर
मंगलवार की शाम हिंदपीढ़ी में जिस जमीन विवाद में गोली चली. उसमें जख्मी मो अल्ताफ ने पुलिस को बयान दिया है कि वह मो हाफिज उर्फ रहमतुल्ला के साथ वहां पर घूमने के लिए गया था. इसी दौरान हिंदपीढ़ी के कारा मियां का बेटा सज्जाद, साहेब, चुन्नू मियां का बेटा शमशेर, शमशाद, मो मुकरी और मो गुडडू समेत 20 से 25 लोग वहां पहुंचे और उनलोगों पर हमला बोल दिया. पहले रॉड व लाठी-डंडे से पीटा गया, फिर जब उन लोगों ने भागने की कोशिश की, तो मो हाफिज के सिर में गोली मार दी गई. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए. पुलिस ने अल्ताफ के बयान पर केस दर्ज कर लिया है.

मुबी के पास पॉवर ऑफ अटार्नी  See more: http://inextlive.jagran.com/six-named-fir-in-case-of-killing-87655



Source: Ranchi News

एनईआर की ट्रेंस पर भी भोपाल हादसे की आंचरेलवे मुसाफिरों की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. इटरासी रूट रिले इंटरलॉकिंग में हफ्तों परेशान होने के बाद एक बार फिर मुसीबत आन खड़ी हुई है. मध्यप्रदेश के हरदा जिले में कामयनी और जनता एक्सप्रेस बेपटरी हो गई. इसकी वजह से एक बार फिर मुंबई की राह तंग हो गई है. हादसे की वजह से गोरखपुर से मुंबई जाने वाली 12541 गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कैंसिल कर दिया गया, जबकि कई ट्रेंस को रूट डायवर्ट कर चलाया जा रहा है. सीपीआरओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि 5 अगस्त को आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेंस कैंसिल कर दी गई, जबकि 6 अगस्त को भी कुछ ट्रेंस कैंसिल रहेंगी. वहीं 12534 पुष्पक एक्सप्रेस रूट डायवर्ट कर चलाई जाएगी.

टिकट कैंसिलेशन के लिए उमड़ी भीड़

हादसे की वजह से एक बार फिर रेल पैसेंजर्स के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है. हादसे की वजह से जैसे ही ट्रेंस कैंसिलेशन की सूचना जारी की गई, वैसे ही मुंबई जाने वाले यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया. अचानक ट्रेन के कैंसिलेशन की सूचना मिलते ही जंक्शन के पीआरएस पर टिकट कैंसिलेशन कराने वालों की भीड़ इक्ट्ठी हो गई. इसके साथ ही 12541 कैंसिल होने की वजह से उसकी भीड़ दूसरी मुंबई जाने वाली ट्रेंस की तरफ डायवर्ट हो गई. भीड़ को काबू करने में आरपीएफ और जीआरपी को काफी मशक्कत करनी पड़ी. 

भुसावल-नागपुर-इटारसी होते हुए चलाई गई ट्रेंस 

उधर एनई रेलवे सीपीआरओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे के खंडवा-इटारसी रेल खंड पर रेल दुर्घटना के चलते एनई रेलवे की कुछ गाडि़यों को निरस्त और मार्ग परिवर्तन कर चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मुंबई जाने वाली ट्रेंस को भुसावल-नागपुर-इटारसी के रास्ते चलाई गई. उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए एनई रेलवे के लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी सिटी, इलाहाबाद सिटी व इज्जतनगर में कंट्रोल रूम बनाया गया है. See more - http://inextlive.jagran.com/ner-trains-affected-due-to-accident-in-bhopal-87575


Wednesday, 5 August 2015

Theif Theft Cash And Jewelry

मोहल्ला मोती नगर में मंडे रात चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर तकरीबन डेढ़ रुपए की नकदी और जेवरात समेत लाखों रुपए का सामान पार कर दिया. तीसरे घर में वारदात के दौरान महिला की नींद खुल गई तो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. पीडि़त ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है. 

दीवार फांदकर घुसे थे अंदर

मोहल्ला निवासी इंतजार और उसका परिवार रात में छत पर सो रहा था. उसके पिता इमदाद सुबह नमाज पढ़ने के लिए नीचे उतरे तो देखा कि तीन कमरों के दरवाजों लॉक टूटे हुए थे. कमरों में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था. उन्होंने इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी. घर वालों ने देखा तो चोर अलमारी में रखे नकदी 1.35 लाख रुपए, पांच तोला सोने के जेवरात, गले का हार, चूड़ी, 250 ग्राम चांदी की ज्वैलरी, लैपटॉप और मोबाइल लेकर भाग निकले. चोर मकान के बराबर गली से होकर दीवार फांदकर अन्दर आए थे. http://inextlive.jagran.com/theif-theft-cash-and-jewelry-87525


Two Bomb Blasts Panic In Court

कचहरी में मंगलवार को कोर्ट बिल्डिंग में अचानक दो तेज धमाके होने से हड़कम्प मच गया. घबराए वादकारी और वकीलों के बिल्डिंग से एक साथ बाहर निकलने से भगदड़ मच गई. सूचना पर एडीएम सिटी, सीओ, बम स्क्वॉयड समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो पता चला कि किसी शरारती तत्व ने सुतली बम फोड़ा है, लेकिन इससे एक बार फिर कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई. हालांकि पुलिस जल्द शरारती तत्वों का पता कर उनको गिरफ्तार करने का दावा किया है.

फैलने लगी अफवाह

कचहरी में रोजाना हजारों वादकारी अपने मुकदमे की पैरवी के लिए पहुंचते है. इसके अलावा वर्किग ऑवर में बिल्डिंग में जज, कोर्ट बाबू, वकील, अभियुक्त समेत अन्य लोग मौजूद रहते हैं. मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे तेज धमाका होने से हड़कम्प मच गया. वादकारी से लेकर वकील कोर्ट बिल्डिंग के बाहर निकलने की कोशिश करने लगे. इसी बीच एक और तेज धमाका हुआ. जिससे लोगों और दहशतजदा हो गए. धमाका कहां और किससे हुआ. ये साफ नहीं हो पाया. जिससे अफवाह फैलने लगी. सूचना पर एडीएम सिटी अविनाश सिंह, सीओ कोतवाली ओपी सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर हरीराम वर्मा फोर्स और बस स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. टीम ने पड़ताल की तो वहां बारूद की बदबू और सुतली बरामद होने से पुलिस सुतली बम से धमाका होने की आशंका जता रही है. http://inextlive.jagran.com/two-bomb-blasts-panic-in-court-87502

Source: Kanpur News

View:  Kanpur News ePaper in Hindi

Roadways Smart Card Will Use As ATM Card

अब रोडवेज आपको स्मार्ट कार्ड के साथ शॉपिंग करने की भी सहूलियत देगा. इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं. इसके अमल में आने के बाद आपको एटीएम कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी. 

रोडवेज में होती थी यात्रा

रोडवेज बसों में यात्रा करने के लिए स्मार्ट कार्ड इश्यू किया जाता है. विभाग द्वारा अब तक इस कार्ड पर सिर्फ यात्रा करने की अनुमति दी जाती थी. इसके लिए यात्रियों को कार्ड को रिचार्ज कराना पड़ता है.

कैश रखने की भी जरूरत नहीं होगी

स्मार्ट कार्ड से आपको सफर के दौरान टिकट के लिए रुपये लेकर चलने की जरूरत नहीं होती, इसके साथ अब यह कार्ड आपकी यात्रा को और आसान बना देगा. अब यात्रा के दौरान आपको कैश और एटीएम व अन्य कार्ड रखने की भी जरूरत नहीं होगी.

पैसेंजर्स से वारदात रुकेंगी

विभाग द्वारा इस सुविधा की शुरूआत करने के बाद जेबकतरों पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी. पैसेंजर्स के कैश साथ नहीं लेकर चलने से जहरखुरानी की घटनाओं पर भी लगाम लगाने में इससे मदद मिल सकती है. http://inextlive.jagran.com/roadways-smart-card-will-use-as-atm-card-87557

Source: Agra News

View: Agra News ePaper in Hindi

Six Professors Got Life Threat

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का म्यूजिक डिपार्टमेंट एक बार फिर से चर्चा में है. छह प्रोफेसर्स को जान से मारने की धमकियां मिली हैं. इसमें प्रो. साहित्य कुमार नाहर और प्रो. विशाल जैन को शोध छात्रा के ब्वॉय फ्रेंड से जान से मारने की धमकी मिली है. 

रेस्टोरेंट में देखा था 

प्रोफेसर नाहर का आरोप है कि वह बालसन चौराहे पर एक रेस्टोरेंट में खाने गए थे. वहां एक शोध छात्रा, एक शोध छात्र के साथ मौजूद थी. उनकी उससे नजर मिलीं, लेकिन कोई बात नहीं हुई. इस घटना के बाद दो नंबरों से उनको फोन करके व एसएमएस भेजकर गोली मारने की धमकी दी गई. उन्होंने यूनिवर्सिटी 

एडमिनिस्ट्रेशन के माध्यम से कर्नलगंज थाने की पुलिस को खबर दी. प्रोफेसर की तहरीर पर पुलिस ने शोध छात्रा के अज्ञात ब्वॉय फ्रेंड के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है. डिपार्टमेंट के ही डॉ. विशाल जैन ने भी उसी छात्रा के ब्वॉय फ्रेंड पर धमकी देने का आरोप में मंगलवार रात रिपोर्ट दर्ज करा दी. उधर, डिपार्टमेंट के चार और टीचर्स ने धमकियां मिलने की शिकायत एयू एडमिनिस्ट्रेशन से की है.http://inextlive.jagran.com/six-professors-got-life-threat-87546


Three People Death In Car Accident

खाई में गिरी कार, तीन की मौतसहारनपुर से कैंप्टीफॉल घूमने आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को मसूरी के राजकीय सेंटमेरीज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया गया है. 

छह सौ फुट गहरी खाई में गिरी कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर से कैंप्टीफॉल घूमने आए छ: युवक कैम्पटीफॉल में नहाने के बाद अपनी मारुति एस्टीम कार संख्या पीबी-क्0एयू-0फ्8म् से यमुना पुल की ओर चल दिए. लगभग तीन सौ मीटर चलने के बाद जेम स्कूल के नीचे तीब्र बैण्ड पर कार अनियंत्रित होकर लगभग छ: सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी. वाहन को खाई में गिरते हुए लोगों ने देखा तो कैंप्टी पुलिस को सूचित किया और खुद खाई की ओर मदद के लिए दौड़ पड़े. जब तक पुलिस और स्थानीय लोग खाई में पहुंचे तीन लोग दम तोड़ चुके थे. http://inextlive.jagran.com/three-people-death-in-car-accident-87468

Source: Dehradun News

View : Dehradun News ePaper in Hindi


Presentation In English Department

प्रेजेंटेशन के जरिए दिखाई अपनी ग्रोथ
डीडीयूजीयू के इंग्लिश डिपार्टमेंट में ट्यूज्डे को पावर प्वाइंट पे्रजेंटेशन ऑर्गेनाइज किया गया. प्रोग्राम के चीफ गेस्ट डीडीयूजीयू वीसी प्रो. अशोक कुमार रहे. इंग्लिश डिपार्टमेंट की एचओडी प्रो. नंदिता सिंह ने वीसी को बुके देकर सम्मानित किया. सफल कक्षाओं के संचालन की जानकारी के साथ-साथ यह बताया कि डिपार्टमेंट में स्टूडेंट्स के पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के लिए एस्से राइटिंग, डिबेट, स्पीच, क्विज जैसे कॉम्टीशन ऑर्गनाइज किए जाते हैं. इन प्रतियोगिताओं को इसी माह से प्रारम्भ किया जाएगा. कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. http://inextlive.jagran.com/presentation-in-english-department-87436