Friday, 21 August 2015

सिटी की रोड्स एलईडी से जगमगाएगी. इससे पॉवर की डिमांड घटेगी और नगर निगम का करोड़ों रुपए का बिजली का बिल भी बचेगा. स्ट्रीट लाइट्स में सोडियम बल्ब, ट्यूबलाइट की जगह सीएफएल के यूज को लेकर गुरूवार को नगर निगम ऑफिसर्स ने केस्को ऑफिसर्स के साथ मीटिंग भी की. 
 
35 करोड़ का आया बिल

नगर निगम के शहर में 70 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइट प्वाइंट हैं. जिन पर नगर निगम ने सोडियम फिटिंग, ट्यूब लाइट, हाईमास्ट लाइट आदि लगा रखी है. इसके चलते नगर निगम को पिछले साल करीब 35 करोड़ रुपए का बिल चुकाना पड़ा था.

50 फीसदी बचेगी बिजली

केस्को ऑफिसर्स की मानें तो सोडियम फिटिंग में लगने वाले बल्ब व ट्यूबलाइट की जगह अगर नगर निगम सीएफएल लगाता है तो कम से 50 परसेंट की बिजली की बचत होगी. नगर निगम का बिजली का बिल भी घटकर लगभग आधा हो जाएगा. इससे नगर निगम के 81 हजार स्ट्रीट लाइट के जलाने पर सिटी में एकदम से बढ़ने वाला पॉवर लोड भी कम हो जाएगा. http://inextlive.jagran.com/roads-would-brighten-from-led-89302

Source: Kanpur News

No comments:

Post a Comment