अब रोडवेज आपको स्मार्ट कार्ड के साथ शॉपिंग करने की भी सहूलियत देगा.
इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं. इसके अमल में आने के बाद आपको
एटीएम कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी.
रोडवेज में होती थी यात्रा
रोडवेज बसों में यात्रा करने के लिए स्मार्ट कार्ड इश्यू किया जाता है.
विभाग द्वारा अब तक इस कार्ड पर सिर्फ यात्रा करने की अनुमति दी जाती थी.
इसके लिए यात्रियों को कार्ड को रिचार्ज कराना पड़ता है.
कैश रखने की भी जरूरत नहीं होगी
स्मार्ट कार्ड से आपको सफर के दौरान टिकट के लिए रुपये लेकर चलने की
जरूरत नहीं होती, इसके साथ अब यह कार्ड आपकी यात्रा को और आसान बना देगा.
अब यात्रा के दौरान आपको कैश और एटीएम व अन्य कार्ड रखने की भी जरूरत नहीं
होगी.
पैसेंजर्स से वारदात रुकेंगी
विभाग द्वारा इस सुविधा की शुरूआत करने के बाद जेबकतरों पर अंकुश लगाने
में सहायता मिलेगी. पैसेंजर्स के कैश साथ नहीं लेकर चलने से जहरखुरानी की
घटनाओं पर भी लगाम लगाने में इससे मदद मिल सकती है. http://inextlive.jagran.com/roadways-smart-card-will-use-as-atm-card-87557
Source: Agra News
View: Agra News ePaper in Hindi
No comments:
Post a Comment