रेलवे मुसाफिरों की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं.
इटरासी रूट रिले इंटरलॉकिंग में हफ्तों परेशान होने के बाद एक बार फिर
मुसीबत आन खड़ी हुई है. मध्यप्रदेश के हरदा जिले में कामयनी और जनता
एक्सप्रेस बेपटरी हो गई. इसकी वजह से एक बार फिर मुंबई की राह तंग हो गई
है. हादसे की वजह से गोरखपुर से मुंबई जाने वाली 12541 गोरखपुर-एलटीटी
सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कैंसिल कर दिया गया, जबकि कई ट्रेंस को रूट डायवर्ट
कर चलाया जा रहा है. सीपीआरओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि 5 अगस्त को आधा
दर्जन से ज्यादा ट्रेंस कैंसिल कर दी गई, जबकि 6 अगस्त को भी कुछ ट्रेंस
कैंसिल रहेंगी. वहीं 12534 पुष्पक एक्सप्रेस रूट डायवर्ट कर चलाई जाएगी.
टिकट कैंसिलेशन के लिए उमड़ी भीड़
हादसे की वजह से एक बार फिर रेल पैसेंजर्स के सामने मुश्किल खड़ी हो गई
है. हादसे की वजह से जैसे ही ट्रेंस कैंसिलेशन की सूचना जारी की गई, वैसे
ही मुंबई जाने वाले यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया. अचानक
ट्रेन के कैंसिलेशन की सूचना मिलते ही जंक्शन के पीआरएस पर टिकट कैंसिलेशन
कराने वालों की भीड़ इक्ट्ठी हो गई. इसके साथ ही 12541 कैंसिल होने की वजह
से उसकी भीड़ दूसरी मुंबई जाने वाली ट्रेंस की तरफ डायवर्ट हो गई. भीड़ को
काबू करने में आरपीएफ और जीआरपी को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
भुसावल-नागपुर-इटारसी होते हुए चलाई गई ट्रेंस
उधर एनई रेलवे सीपीआरओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे
के खंडवा-इटारसी रेल खंड पर रेल दुर्घटना के चलते एनई रेलवे की कुछ
गाडि़यों को निरस्त और मार्ग परिवर्तन कर चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया
कि मुंबई जाने वाली ट्रेंस को भुसावल-नागपुर-इटारसी के रास्ते चलाई गई.
उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए एनई रेलवे के लखनऊ, गोरखपुर,
वाराणसी सिटी, इलाहाबाद सिटी व इज्जतनगर में कंट्रोल रूम बनाया गया है. See more - http://inextlive.jagran.com/ner-trains-affected-due-to-accident-in-bhopal-87575
Source: Gorakhupr News
No comments:
Post a Comment