Friday, 21 August 2015

शाहजहांपुर का सफर होगा सुहानापरिवहन निगम बरेली के पैसेंजर्स को बहुत जल्द ही दो और नई एसी बसों की सौगात दे रहा है. परिवहन निगम की ये एसी बसें शाहजहांपुर से चल कर वाया बरेली, मुरादाबाद होते हुए कौशाम्बी, दिल्ली तक जाएंगी. इसके पहले बरेली से शाहजहांपुर के लिए एक भी एसी बस नहीं थी. 

दो नई एसी बसें

शाहजहांपुर और दिल्ली के बीच दो नई एसी बसें चलनी हैं. अभी तक आगरा, कानपुर, पूरनपुर, पीलीभीत के ही लोगों को एसी बस की सुविधा थी. शाहजहांपुर और बरेली के बीच एक भी एसी बस नहीं थी. लोगों को साधारण और गोल्ड लाइन बसों पर ही डिपेंड रहना पड़ता था. लेकिन अब इस रूट के पैसेंजर्स भी एसी बस का लुफ्त उठा सकेंगे. ये बसें सुबह 9 बजे और रात 9 बजे शाहजहांपुर बस स्टेशन से छूटेंगी. http://inextlive.jagran.com/roadways-start-two-new-airconditioned-bus-89282

Source: Bareilly News

No comments:

Post a Comment