इंक्रोचमेंट हटाने और नाला-नाली को खुलवाने पहुंची नगर निगम की टीम पर
संडे को पब्लिक ने हमला किया तो नगर निगम की टीम भी टूट पड़ी. नगर निगम का
रवैया देख पब्लिक नरम पड़ गई. मंडे को निगम की टीम ने मुट्ठीगंज एरिया में
लक्ष्मीनारायण रोड पर वर्षो पुराने नाले को खोजा और फिर उसे साफ कराया.
अब नहीं होगा जलभराव
संडे को नगर निगम ने मुट्ठीगंज के लक्ष्मीनारायण रोड से रामभवन चौराहे
तक सड़क के दोनों तरफ नाले और नालियों से इंक्रोचमेंट हटाया था, लेकिन मलबा
नहीं साफ हो सका था. सोमवार की सुबह बारिश होने के बाद मलबे की वजह से
मुट्ठीगंज में जलभराव हो गया. करीब दस बजे नगर निगम की टीम पहुंची और
नाले-नालियों को साफ किया गया. मलबा हटाने के साथ ही वर्षो पुराने नाले को
खोला गया, जो इंक्रोचमेंट की वजह से पूरी तरह से ढक गया था. http://inextlive.jagran.com/incrochment-demolishment-88901
Source: Allahabad News
No comments:
Post a Comment