दो सितंबर की राष्ट्रव्यापी स्ट्राइक से आम जनजीवन पूरी तरह से
अस्त-व्यस्त रहेगा. सड़क और हवाई यातायात पूरी तरह से ठप रहेगा. रेल
यातायात भी प्रभावित होगी. सरकारी ऑफिसों में भी कामकाज ठप रहेगा विशेषरूप
से बैंक, बीमा, पोस्टल, टेलीकॉम, बिजली, ट्रांसपोर्ट और स्टेट एवं सेंट्रल
गवर्नमेंट के ऑफिसों के कर्मचारी और ऑटो चालकों का कामकाज पूरी तरह से ठप
रहेगा. इसकी जानकारी सेंट्रल ट्रेड यूनियन के नेताओं ने केदार भवन में
आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी. नेताओं ने एक स्वर में कहा कि सरकार श्रमिक
विरोधी है और कई ऐसे प्रावधान को कानूनी अमली-जामा पहनाने की कोशिश की जा
रही है, जिसके अस्तित्व में आने के बाद देश में अराजक स्थिति पैदा हो
जाएगी. यह स्ट्राइक इन्हीं समस्याओं पर केन्द्रित है.
स्कूली बच्चे होंगे प्रभावित
पटना के विभिन्न इलाकों में बच्चे स्कूल तक बस, वैन और वेहिकल से
पहुंचते हैं. दो सितंबर की स्ट्राइक में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ठप
रहेगा. इसे लेकर कुछ स्कूल प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का फैसला किया है,
लेकिन इस बारे में पूरी तौर पर पुष्टि नहीं की गई. प्राइवेट स्कूल एंड
चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सैयद श्यामल अहमद ने कहा कि इस
संबंध में ट्रेड यूनियनों से मांग करेंगे कि वे स्कूली बच्चों की बसों व
वैन को इससे अलग रखें ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो. दरअसल, इन दिनों
सेमेस्टर एग्जाम चल रहा है. ऐसे में स्कूल बंद करना बहुत मुश्किल है. http://inextlive.jagran.com/trade-union-wiil-be-go-on-strike-from-2nd-september-90418