Tuesday, 1 September 2015

चहनियां में पुलिस ने चलायी गोली

चंदौली में सेना भर्ती टलने से नाराज युवकों ने सोमवार को चहनियां में जमकर बवाल किया. चौराहे के पास चक्काजाम कर दिया. उसे हटाने पहुंची पुलिस पर जमकर पथराव किया. दुकानों में तोड़फोड़ की. वाहनों के शीशों को निशाना बनाया. चौराहे के आसपास के इलाके को रणक्षेत्र जैसा बना दिया. छह घंटे तक युवकों और पुलिस के बीच गुरिल्ला युद्ध हुआ. भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया. इससे भी बात नहीं बनी तो हवाई फायरिंग की. इसमें दो दर्जन से अधिक जख्मी हुए हैं. तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

सुबह से शुरू हुआ बवाल

पंचातय चुनाव के चलते सितबंर माह में चंदौली के धानापुर में होने वाली सेना भर्ती टलने से नाराज सैकड़ों युवक सुबह सात बजे चौराहा को जमा हो गए. शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया. इससे मुगलसराय-चहनियां मार्ग पर यातायात ठप हो गया. थोड़ी ही देर में वाहनों की कतार लग गयी. सूचना मिलने पर बलुआ एसओ महेंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे. जाम समाप्त करने के लिए युवकों को समझाने लगे लेकिन वह धक्का-मुक्की पर उतर आए. इससे नाराज पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया. उस वक्त भीड़ तितर-बितर हो गयी. पुलिस तीन युवकों को पकड़कर थाने ले आयी. http://inextlive.jagran.com/chandauli-90480

Source: Varanasi News

No comments:

Post a Comment