Tuesday, 1 September 2015

Famous Petha Disappeared From Agra Cantt Station

देश-विदेश में अपनी खास पहचान रखने वाले आगरे को ताजमहल की वजह से तो जाना ही जाता है, इसके अलावा भी बृज क्षेत्र का अभिन्न अंग यह शहर कई और वजहों से भी अपनी विशेष पहचान रखता है. करोड़ों लोगों की पहली पसंद बन चुका पेठा भी इस पहचान में से खासतौर पर शामिल है. यही वजह है कि आगरा आने वालों में से बड़ी संख्या में लोग अपने साथ पेठे की मिठास ले जाना नहीं भूलते. लेकिन, रेलवे की लापरवाही की ढिलाई के चलते इनदिनों आगरा कैंट स्टेशन की सरकारी स्टॉल से लोगों को पेठा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. 

12 तारीख से नहीं हो रही सेल 

आगरा के व्यस्त स्टेशन आगरा कैंट पर संचालित पेठे की दुकान से इनदिनों पेठा गायब हो गया है. यह स्थिति पिछले माह यानि कि अगस्त की 12 तारीख से चली आ रही है. तब से लेकर आजतक रेलवे प्रशासन की ओर से इस व्यवस्था को बहाल कराने को लेकर बहुत ही सुस्त चाल चली जा रही है. जबकि आगरा कैंट पर पेठे की खासी डिमांड रहती है. यहां की पर डे पेठे सेल तकरीबन तीन कुंटल के आसपास है. http://inextlive.jagran.com/famous-petha-disappeared-from-agra-cantt-station-90473

Source: Agra News

No comments:

Post a Comment