Thursday, 10 September 2015

Farmer Committed Suicide Attempt

फसल सूखी तो चल पड़ा जान देने
ओला और अतिवृष्टि झेल चुके किसानों सूखे का दौर खून के आंसू रुला रहा है. रही सही कसर बिजली पूरी कर रही है. बिजली न मिलने से नलकूप आदि के जरिए ¨सचाई की वैकल्पिक व्यवस्था दम तोड़ रही है. खेत में फसल जल कर सूख रही है. ऐसे ही हालात से बेहाल विकास क्षेत्र बाबागंज के मक्कू का पुरवा निवासी रामलखन पाल (65) ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर जान देने की कोशिश. परिवार वालों ने उसे ऐसा करते देख लिया और उसे फंदे से उतारा. निजी अस्पताल भर्ती इस किसान की हालत स्थिर बनी हुई है.

छह बिस्वा ही जमीन 

रामलखन के पास महज छह बिस्वा ही कृषि योग्य जमीन है. इसमें रामलखन ने धान की रोपाई कर रखी है. इस बार बारिश ने दगा दे दिया. नहर में भी पानी नहीं है. रामलखन नलकूप से ¨सचाई करने की कोशिश कर रहा था. http://inextlive.jagran.com/farmer-committed-suicide-attempt-91412

No comments:

Post a Comment