अगले साल से जीएसटी (गुड एंड सर्विस टैक्स) लागू होने जा रही है. फिर भी
जीएसटी के कई प्रावधानों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. सोमवार को
मेरठ में उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के मिलन समारोह में पदाधिकारियों
ने कहा कि ज्वैलरी का कारोबार एक फीसदी से अधिक टैक्स बर्दाश्त नहीं कर
सकता है.
समारोह में 350 कारोबारी
मेरठ में बीआइटी ग्लोबल स्कूल में आयोजित उत्तर प्रदेश सर्राफा मिलन
समारोह में प्रदेशभर से करीब साढ़े तीन सौ ज्वैलरी कारोबार से जुड़े
पदाधिकारी शामिल हुए. ज्वैलरी कारोबार के सामने आ रहीं चुनौतियों से निपटने
की रणनीति पर चर्चा की गई. मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि देश
में सभी मदों को मिलाकर सवा बारह लाख करोड़ टैक्स की वसूली हो रही है.
इसमें सवा चार लाख करोड़ कर्ज के भुगतान में जा रहा है. महज आठ लाख करोड़
से पूरे देश का संचालन हो रहा है. इसे और बढ़ाने की जरूरत है.
जीएसटी से बढ़ेगा बोझ
उत्तर प्रदेश वाणिज्य सलाहकार समिति के चेयरमैन सुरेंद्र मोहन अग्रवाल
ने कहा कि बहुत से कारोबारी जीएसटी आने पर खुश हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता
कि जीएसटी आने के बाद उनके ऊपर टैक्स का बोझ बढ़ सकता है. http://inextlive.jagran.com/no-one-percent-tax-grant-90513
Source: Meerut News
View: Meerut News ePaper
No comments:
Post a Comment