Tuesday, 1 September 2015

Prisoner Escaped From Hospital

हैलट से सोमवार को एक कैदी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया. सिपाहियों ने उसको आसपास ढूंढ़ा, लेकिन उसका पता नहीं चला. सूचना पर स्वरूपनगर पुलिस ने सिपाहियों को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली. 

बांदा से किया गया था रेफर

इलाहाबाद के नैनी में रहने वाले जिलेदार के बेटे शकील उर्फ राजू (32) को मादक पदार्थ की तस्करी में सजा सुनाई जा चुकी है. वो बांदा जेल में था. उसको बीमार होने पर बांदा के जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. जहां से उसको हैलट रेफर किया गया. यहां पर कांस्टेबल रमाशंकर तिवारी और देवेंद्र कुमार को उसकी अभिरक्षा में लगाया गया था.  http://inextlive.jagran.com/prisoner-escaped-from-hospital-90516

Source: Kanpur News

No comments:

Post a Comment