Tuesday, 1 September 2015

Sitaram Yechury Organised A Press Conference In Jamshedpur

हम ¨हसा की राजनीति के खिलाफ हैं, लेकिन माओवादियों पर जो प्रशासनिक हमले हो रहे हैं, उसका तरीका भी गलत है. सिर्फ लॉ एंड आर्डर से नक्सलवाद का समाधान नहीं हो सकता. इसके साथ-साथ राजनीतिक संवाद होना चाहिए, तो ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति सुधारने के उपाय भी होने चाहिए. ये बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मा‌र्क्सवाद) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहीं. 

भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेना एक साजिश

बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन आडिटोरियम में सोमवार को आयोजित कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत जन्म शताब्दी समारोह में येचुरी ने कहा कि कामरेड सुरजीत जिस सांप्रदायिकता के खिलाफ आजीवन लड़ते रहे, उसका खतरा अब ज्यादा बढ़ गया है. सांप्रदायिकता और फिरकापरस्ती हमारे देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है. हम एकता चाहते हैं, जिसे सांप्रदायिकता तोड़ता है. दो सितंबर को पूरे देश में मजदूर हड़ताल है, इसमें एक माह से बीएमएस (भारतीय मजदूर संघ) हमारे साथ था, लेकिन भाजपा और आरएसएस के दबाव में अचानक अलग होने की घोषणा कर दी. http://inextlive.jagran.com/sitaram-yechury-organised-a-press-conference-in-jamshedpur-90471


No comments:

Post a Comment