गुलरिहा थाना एरिया इन दिनों लुटेरों के निशाने पर है. एरिया में
लुटेरों ने आतंक मचा रखा है. इस रूट पर महराजगंज से आने व्यापारी आए दिन
लुटेरों का टारगेट बन रहे हैं, लेकिन पुलिस अब तक हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई
है. थर्सडे को एक बार फिर बेखौफ लुटेरों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के
कर्मचारी को अपना निशाना बनाया. वसूली करके लौटते समय नरहापुर के पास
पिस्टल सटाकर शातिरों ने उससे 35 हजार रुपए लूट लिए. सूचना मिलते ही मौके
पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी और आस-पास के लोगों से पूछताछ की. उन्होंने
मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
वसूली करके लौट रहा था कर्मचारी
माइक्रो फाइनेंस कंपनी कर्मचारी अंगद थर्सडे मॉर्निग 10 बजे वसूली के
लिए निकला. वह 11 बजे वसूली कर गुलरिहा बाजार के लिए जाने लगा. इस बीच पीछे
से आ रहे बाइक से आ रहे तीन युवकों ने उसके सामने अपनी बाइक रोक दी. http://inextlive.jagran.com/gulriha-is-on-target-of-scamp-89222
Source: Gorakhpur News
View: Gorakhpur News ePaper
No comments:
Post a Comment