मोहल्ला मोती नगर में मंडे रात चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर तकरीबन
डेढ़ रुपए की नकदी और जेवरात समेत लाखों रुपए का सामान पार कर दिया. तीसरे
घर में वारदात के दौरान महिला की नींद खुल गई तो चोर अंधेरे का फायदा
उठाकर भागने में सफल रहे. पीडि़त ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है.
दीवार फांदकर घुसे थे अंदर
मोहल्ला निवासी इंतजार और उसका परिवार रात में छत पर सो रहा
था. उसके पिता इमदाद सुबह नमाज पढ़ने के लिए नीचे उतरे तो देखा कि तीन
कमरों के दरवाजों लॉक टूटे हुए थे. कमरों में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था.
उन्होंने इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी. घर वालों ने देखा तो चोर
अलमारी में रखे नकदी 1.35 लाख रुपए, पांच तोला सोने के जेवरात, गले का हार,
चूड़ी, 250 ग्राम चांदी की ज्वैलरी, लैपटॉप और मोबाइल लेकर भाग निकले. चोर
मकान के बराबर गली से होकर दीवार फांदकर अन्दर आए थे. http://inextlive.jagran.com/theif-theft-cash-and-jewelry-87525
Source:Bareilly News
No comments:
Post a Comment