Thursday, 6 August 2015

Karate Championship Will Be Held In Raipur

कराटेकार 15 को रायपुर में दिखायेंगे दम
6वीं क्यू स्तरीय जेकेएआई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप रायपुर में 15 से 17 अगस्त तक आयोजित की जाएगी. इस चैंपियनशिप में झारखंड के 16 कराटेकार भाग लेंगे. इस चैंपियनशिप में तीन दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा. प्रशिक्षण शिविर को जापान से आए महिला कराटे प्रशिक्षण सेंसाई योको हिरीयामा भारत के जेकेए इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर सेंसाई आनंद रत्ना, जेकेए इंडिया के चेयरमैन सेंसाई अनिल सिन्हा के द्वारा संचालित किया जाएगा. प्रशिक्षण के बाद ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा की परीक्षा, राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक, परीक्षक, जज, रेफरी के साथ-सथ क्यू राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप जापान से आए हुए प्रशिक्षक की देख रेख में संपन्न होगी. झारखंड की टीम 14 अगस्त को चक्रधरपुर से रायपुर के लिए हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से रवाना होगी. 

चुनी गयी टीम 

स्वाति गुप्ता, रीतिका देवगम, सामु तियु, सन्नी पुरती, युवराज ¨सकू, क्रिस्टीनी तामसोय, रघुनाथ तुबिद, अंकित कुमार सामड, भाग्यलक्ष्मी सवैया, रीना भारती सवैया, सोनिया ¨सकू, बिरसा बिरुली, मान सिंह पुरती, योगेश चावला, टीम मैनेजर सेंसाई अमरेश अनीष एवं टीम कोच सेंसाई पंकज कुमार सिंह होंगे. रायपुर में होने वाली 6वीं क्यू स्तरीय जेकेएआई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में टीम की अच्छी सफलता के लिए जेकेए इंडिया झारखंड के चेयरमैन मुकुंद रूंगटा, घनश्याम गागराई, संरक्षक फादर अगस्टीन कुल्लू आदि ने शुभकामनाएं दीं. See more - http://inextlive.jagran.com/karate-championship-will-be-held-in-raipur-87641


No comments:

Post a Comment