उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी का स्पेशल कैरी ओवर एग्जाम 25 अगस्त
से शुरू हो रहा है. इस एग्जाम के लिए यूनिवर्सिटी ने सात सेंटर्स बनाए हैं.
कैरी ओवर एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बुधवार को
समाप्त हो रही है. कॉलेज प्रशासन परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी निर्धारित
फीस के साथ 20 अगस्त तक जमा कराना है. इस संबंध में यूपीटीयू के परीक्षा
नियंत्रक प्रो.बीएन मिश्र ने कॉलेजों को निर्देश भेज दिए हैं. यूनिवर्सिटी
ने कैरी ओवर एग्जाम के लिए डिटेल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया
है.
डिटैन्ड स्टूडेंट्स को नहीं मिलेगा मौका
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने डिटैन्ड स्टूडेंट्स को इस स्पेशल कैरी ओवर
एग्जाम में शामिल किए जाने से साफ इनकार कर दिया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन
का कहना है कि स्टेट भर में करीब 200-250 डिटैन्ड स्टूडेंट्स हैं. जिन्हें
क्लास में उपस्थिति कम होने के कारण एग्जाम से रोका किया है. http://inextlive.jagran.com/carry-over-exam-in-seven-centers-89075
Source: Lucknow News
View: Lucknow News ePaper
No comments:
Post a Comment