Thursday, 6 August 2015

Six Named FIR In Case Of Killing

हत्या मामले में छह नामजद समेत 25 अन्य पर एफआईआर
मंगलवार की शाम हिंदपीढ़ी में जिस जमीन विवाद में गोली चली. उसमें जख्मी मो अल्ताफ ने पुलिस को बयान दिया है कि वह मो हाफिज उर्फ रहमतुल्ला के साथ वहां पर घूमने के लिए गया था. इसी दौरान हिंदपीढ़ी के कारा मियां का बेटा सज्जाद, साहेब, चुन्नू मियां का बेटा शमशेर, शमशाद, मो मुकरी और मो गुडडू समेत 20 से 25 लोग वहां पहुंचे और उनलोगों पर हमला बोल दिया. पहले रॉड व लाठी-डंडे से पीटा गया, फिर जब उन लोगों ने भागने की कोशिश की, तो मो हाफिज के सिर में गोली मार दी गई. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए. पुलिस ने अल्ताफ के बयान पर केस दर्ज कर लिया है.

मुबी के पास पॉवर ऑफ अटार्नी  See more: http://inextlive.jagran.com/six-named-fir-in-case-of-killing-87655



Source: Ranchi News

No comments:

Post a Comment