पुलिस ने पकड़ा चार चोर
रोहनिया पुलिस ने सोमवार को चार चोरों को गिरफ्तार किया है. उनकी
निशानदेही पर पिछले माह राजातालाब में बीडीओ ऑफिस और प्राइमरी स्कूल से
चुराए गए दो कंप्यूटर सिस्टम, इंवर्टर के साथ भारी संख्या में चोरी का
सामान और 15 हजार रुपये कैश बरामद हुआ. पकड़े गए चोरों में रोहनिया निवासी
शिवपूजन, चंदौली का जितेंद्र पटेल, रोहनिया का पिंकू पटेल और बड़ागांव का
शान अंसारी हैं.
स्कूल गई छात्रा गायब, रिपोर्ट दर्ज
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव निवासी हुबलाल बिन्द की बेटी
कंचन (17 वर्ष) गत 14 अगस्त को स्कूल गई लेकिन घर नहीं लौटी. खोजबीन के बाद
भी उसका पता नहीं चला तो पिता ने मंगलवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई
है.
दबंगई पर पब्लिक ने की धुनाई
भेलूपुर थाना क्षेत्र के रविन्द्रपुरी रोड पर मंगलवार को प्राइवेट
हॉस्पिटल की एम्बुलेंस तेज गति से जा रही थी. सड़क पर पानी लगा होने के
कारण सामने घाट निवासी बाइक सवार पर छींटा पड़ गया. http://inextlive.jagran.com/brif-89041
Source: Varanasi News
View: Varanasi News ePaper
No comments:
Post a Comment