Friday, 21 August 2015

Cbse Give Digital Certificate From This Year

स्टूडेंट्स को डिजिटल सर्टिफिकेटअब सीबीएसई के स्टूडेंट को अपने सर्टिफिकेट के खोने का या खराब होने का डर नहीं सताएगा. सीबीएसई ने स्टूडेंट की इस बड़ी समस्या का एक बेहतर हल निकाल लिया है. स्टूडेंट को डिजिटल फॉर्मेट में सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने का सीबीएसई ने फैसला लिया है, जिसके तहत बोर्ड पास करने वाले स्टूडेंट को इस साल से डिजिटल सर्टिफिकेट ही मिलेंगे. 

लागू होगा बदलाव 

सीबीएसई का यह बड़ा बदलाव इसी साल से होने जा रहा है. जल्द ही स्टूडेंट डिजिटल फॉर्मेट में हाईस्कूल व इंटर के सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए जाएंगे. सूत्रों के अनुसार बोर्ड की ओर से यह व्यवस्था इसी सत्र से 2015 में हाईस्कूल व इंटर का एग्जाम देने वाले तमाम स्टूडेंट को डिजिटल फॉर्मेट में सर्टिफिकेट दिए जाएंगे.

ऐसे मिलेगा लाभ 

सीबीएसई की इस नई योजना के लिए बोर्ड की तरफ से हर स्टूडेंट को एक कोड व पासवर्ड दिया जाएगा. इसका प्रयोग कर स्टूडेंट अपने सर्टिफिकेट को पूरी सेफ्टी के साथ रख पाएंगे. http://inextlive.jagran.com/cbse-give-digital-certificate-from-this-year-89286

Source: Meerut News

No comments:

Post a Comment