Wednesday, 19 August 2015

Barmeshwar Mukhiya Is Responsible For Narsanhar Said Pappu Yadav

स्टिंग में बेनकाब हुए कई 'खास' चेहरेरणवीर सेना के संरक्षक माने जाने वाले बरमेश्वर मुखिया की हत्या के बाद वर्तमान में केंद्र में मंत्री और बिहार भाजपा के एक बड़े नेता ने कहा था कि आज देश के दूसरे गांधी की हत्या हुई है. एक बार फिर बरमेश्वर मुखिया का नाम बिहार में हुए नरसंहारों के मास्टर माइंड के रूप में सामने आया है. एक निजी वेबसाइट ने बिहार में क्99ब् से ख्000 के बीच हुए छह नरसंहारों पर स्टिंग किया. यह स्टिंग ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा है. इस स्टिंग में बिहार भाजपा समेत देश के भी कुछ अन्य बड़े नेताओं का नाम भी सामने आया है. चुनावी माहौल में आए इस स्टिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इस हमाम में सब नंगे हैं. 

नरसंहारों के मास्टर माइंड

स्टिंग में इस बात का खुलासा हुआ है कि तमाम नरसंहारों की योजना बरमेश्वर मुखिया ही बनाया करते थे. यही नरसंहारों के मास्टर माइंड थे. स्टिंग में रणवीर सेना के छह कमांडर इस बात को स्वीकार करते नजर आ रहे हैं कि किस तरह उन्होंने बथानी टोला, लक्षमणपुर बांथे, शंकरबीघा, मियांपुर, एकबारी और सरथुआ के नरसंहारों को अंजाम दिया है. इन छह नरसंहारों में कुल क्77 लोगों की जाने गयी थीं. इसमें स्त्री, पुरुष और बच्चे भी थे. इन छह नरसंहारों के मुख्य आरोपी चंद्रेश्वर, प्रमोद सिंह, भोला सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सिद्धनाथ सिंह और रविंद्र चौधरी ने यह स्वीकार किया कि उनलोगों ने इन नरसंहारों को अंजाम दिया है. उनके इन कारनामों पर फिल्म बनेगी यह जानकर उन्होंने स्टिंग में पूरी डिटेल से बताया कि किस तरह रणवीर सेना के लोगों ने नरसंहारों को अंजाम दिया और यहां तक कि प्रेगनेंट औरतों तक को नहीं छोड़ा. http://inextlive.jagran.com/barmeshwar-mukhiya-is-responsible-for-narsanhar-said-pappu-yadav-88997

Source: Patna News

No comments:

Post a Comment