मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर क्ख् जवाहरनगर में हाजी
वसीमुल्लाह के घर के सामने संपत्ति विवाद में महिला अमीना खातून (भ्भ्) की
अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी, जब वह घर की कमरे के सामने कुर्सी में
बैठी हुई थी. उसे सलमान हासीम, शेख वसीम, बबलू और रेयाज इंडिगो कार से टाटा
मुख्य अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. सलमान
हासिम वहीं रह गया जबकि उसके सहयोगी कार लेकर भाग निकले. घटना गुरुवार की
शाम करीब छह बजे की है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से
कारतूस का खोखा बरामद किया है.
जुबिली पार्क तक जीवित थी महिला
मृतका की बेटी सितारा परवीन जवाहरनगर रोड नंबर चौदह में रहती है. पुलिस
ने हत्या के मामले में मृतका के भाई वसीमुल्लाह, एक महिला और मृतका को
अस्पताल लेकर जाने वाले बिल्डर आसिफ के पुत्र सलमान हासिम से पूछताछ कर रही
है. मृतका की पुत्री ने पुलिस को बताया संपत्ति विवाद में ही उसकी मां की
हत्या की गई है. http://inextlive.jagran.com/a-woman-murdered-in-mango-jamshedpur-89292
Source: Jamshedpur News
View: Jamshedpur News ePaper
No comments:
Post a Comment