स्टेट कैपिटल और वर्ल्ड लेवल की टूरिज्म इमेज रखने वाले देहरादून में
रात-दिन गंदगी का फैले रहना अब महामहिम यानि गर्वनर डा. कृष्णकांत पाल को
भी बुरा लगने लगा है. गर्वनर ने 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत एक राष्ट्रीय
सर्वेक्षण में शामिल 28 राज्यों की राजधानियों में उत्तराखंड की राजधानी
देहरादून और हरिद्वार की स्थिति पर फ्राइडे को गहरी चिंता प्रदर्शित करते
हुए इसे क्लीन बनाने का बीड़ा उठाया. उन्होंने इन दोनों सिटीज के गंदे
एरिया चिन्हित कर उन्हें प्रतिष्ठित सार्वजनिक और निजी संस्थानों के सहयोग
से संवारने का निर्णय लिया.
संस्थानों के अधिकारियों से की रिक्वेस्ट
गर्वनर ने इसके अंतर्गत चरणबद्ध और योजनाबद्ध रूप से कार्य करने के लिए
राजधानी देहरादून और तीर्थ नगरी हरिद्वार को प्राथमिकता पर लिया है.
उन्होंने ओएनजीसी, बीएचईएल. हरिद्वार, एसबीआई जैसे प्रतिष्ठित सार्वजनिक व
निजी संस्थानों के शीर्ष अधिकारियों सहित सिडकुल तथा नगर निगम देहरादून के
एमएनए के साथ फ्राइडे को बैठक की. गर्वनर डा. पाल ने प्रत्येक प्रतिष्ठान
से अपेक्षा की कि वे दोनों शहरों के आइडेंटिफाइड एरियाज को गोद लेकर क्लीन
बनवाएं. http://inextlive.jagran.com/gfdgdfgdfg-88710
Source: Dehradun News
Source: Dehradun News ePaper
No comments:
Post a Comment