इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का म्यूजिक डिपार्टमेंट एक बार फिर से चर्चा में
है. छह प्रोफेसर्स को जान से मारने की धमकियां मिली हैं. इसमें प्रो.
साहित्य कुमार नाहर और प्रो. विशाल जैन को शोध छात्रा के ब्वॉय फ्रेंड से
जान से मारने की धमकी मिली है.
रेस्टोरेंट में देखा था
प्रोफेसर नाहर का आरोप है कि वह बालसन चौराहे पर एक रेस्टोरेंट में
खाने गए थे. वहां एक शोध छात्रा, एक शोध छात्र के साथ मौजूद थी. उनकी उससे
नजर मिलीं, लेकिन कोई बात नहीं हुई. इस घटना के बाद दो नंबरों से उनको फोन
करके व एसएमएस भेजकर गोली मारने की धमकी दी गई. उन्होंने यूनिवर्सिटी
एडमिनिस्ट्रेशन के माध्यम से कर्नलगंज थाने की पुलिस को खबर दी. प्रोफेसर
की तहरीर पर पुलिस ने शोध छात्रा के अज्ञात ब्वॉय फ्रेंड के खिलाफ एनसीआर
दर्ज कर ली है. डिपार्टमेंट के ही डॉ. विशाल जैन ने भी उसी छात्रा के ब्वॉय
फ्रेंड पर धमकी देने का आरोप में मंगलवार रात रिपोर्ट दर्ज करा दी. उधर,
डिपार्टमेंट के चार और टीचर्स ने धमकियां मिलने की शिकायत एयू
एडमिनिस्ट्रेशन से की है.http://inextlive.jagran.com/six-professors-got-life-threat-87546
Source:Allahabad News
No comments:
Post a Comment