एडीए में विभिन्न रिहायशी प्रोजेक्ट्स की फाइल खंगाल रहे सुप्रीम कोर्ट
अनुश्रवण समिति के सदस्य डीके जोशी के अवलोकन में कई चौंकाने वाले तथ्य
सामने आए हैं. नियमों को ताक पर रखकर किए गए नक्शे पास से एडीए अधिकारियों
और बिल्डर्स के गठजोड़ का भी खुलासा हुआ है.
आरटीआई से मिला मौका
सुप्रीम कोर्ट की अनुश्रवण समिति के सदस्य डीके जोशी ने आरटीआई के तहत
एडीए से कई सूचनाएं मांगी थीं. यह प्रकरण राज्य सूचना आयोग के पास पहुंच
गया. वहां पर एडीए ने जिन के संबंध में सूचना मांगी गई थी, उनके संबंध में
खुद अपील कर्ता से परीक्षण करने के लिए अनुरोध किया, जिस पर अपील कर्ता
राजी हो गए. दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर आयोग ने तिथि निर्धारित करते
हुए 19, 20 और 21 अगस्त को उन सभी फाइलों का परीक्षण करने का मौका दिया.
बगैर 143 के ही बना डाली बिल्डिंग
फाइलों की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. जानकारी हुई कि एक
व्यक्ति ने मौजा रजरई में करीब 20 एकड़ कृषि भूमि दो फर्मो के नाम से
खरीदी. जिसपर एक इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने बिल्डिंग खड़ी कर दी. http://inextlive.jagran.com/ada-builders-cocus-exposed-in-agra-89268
Source: Agra News
View: Agra News ePaper
No comments:
Post a Comment