Wednesday, 8 June 2016

बदमाशों ने व्यापारी के घर डाका

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बसंत विहार में ट्यूजडे रात बदमाशों ने व्यापारी के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बना लिया और लाखों की नकदी व ज्वैलरी लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट भी की। उनकी संख्या करीब 10 से 12 बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। व्यापारी ने कुछ लोगों पर शक जताया है।

आंख में भी मारी चोट

नरेश गंगवार, बसंत विहार में रहते हैं। वह कंस्ट्रक्शन वर्क करते हैं। ट्यूजडे रात में उनके घर में पत्‍‌नी रेखा, 12 साल का बेटा अनुराग, रिश्तेदार कमलेश और निधि भी मौजूद थे। कमलेश आर्मी में तैनात हैं। रात में करीब साढ़े 12 बजे 10 से 12 बदमाश घर के अंदर घुस आए। सभी बदमाशों ने चेहरा ढक रखा था। बदमाशों ने परिवार को एक कमरे में बंधक बना लिया। जब घर वालों ने विरोध किया तो मारपीट भी की जिसमें कमलेश की आंख में भी चोट लगी हैं। बदमाश घर से 23 हजार रुपए नकद, डेढ़ लाख की ज्वैलरी व अन्य सामान लूटकर ले गए हैं। सभी बदमाशों के हाथों में तमंचे व चाकू थे। पुलिस ने कुछ बदमाशों को एडेंडीफाई किया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है. Read more http://inextlive.jagran.com/bareilly/

No comments:

Post a Comment